ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, कई लोगों को लगा चुका है चूना

MUZAFFARPUR: सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा चौक पर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शख्स को कुछ लोगों ने पकड़ लिय

 नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, कई लोगों को लगा चुका है चूना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा चौक पर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शख्स को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा चौक का है जहां समस्तीपुर के शाहपुर के रहने वाले पीड़ित अनिल कुमार अपने कुछ साथियों के साथ एक युवक को पकड़कर रखा था जिसके बाद लोगों की भीड़ लगने लगी। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर माजरा क्या है। 


लेकिन कुछ देर बाद पीड़ित ने मामले का खुलासा किया। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रतीक कुमार ने डाक घर में नौकरी लगाने की बात कह 3 लाख रुपये की ठगी की। नौकरी नहीं मिलने पर जब वह पैसे वापस मांगने लगा तब पहले तो गलत चेक दे दिया। चेक बाउंस होने के बाद अनिल ने फिर प्रतीक से संपर्क साधा और अपने पैसे की मांग की। जिसके बाद युवक लगातार पैसे को लेकर टालमटोल करता रहा। 


काफी दबाव के बाद आज प्रतीक पैसे देने के लिए सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा चौक पर पहुंचा था लेकिन इस बार भी वह कैश देने के बजाये चेक देने लगा। फिर से चेक देख अनिल आगबबूला हो गया। अपने कुछ साथियों के साथ उसने प्रतीक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नटवरलाल को दबोचा।


 फिलहाल प्रतीक से पूछताछ की जा रही है। अभी तक उसने कितने लोगों को चूना लगाया है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। पीड़ित ने बताया कि लोगों को यह पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने का वादा करता था लोग उसके झांसे में आकर पैसे दे देते थे। वह भी उसके झांसे में आ गया। नटवरलाल प्रतीक ने उसे पोस्ट ऑफिस का ज्वाइनिंग लेटर सहित कई कागजात भी दिये।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें