ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

नशे में धुत युवक को हथियार लहराते ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

JAMUI: शराब के नशे में धुत एक युवक को हथियार के साथ ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट चौक पर नशे में धुत युवक हथियार लहरा रहा था।

नशे में धुत युवक को हथियार लहराते ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: शराब के नशे में धुत एक युवक को हथियार के साथ ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट चौक पर नशे में धुत युवक हथियार लहरा रहा था। उसकी करतूत से सड़क पर आने-जाने वाले राहगीर परेशान थे। 


ग्रामीणों ने हथियार के साथ युवक को दबोच लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले युवक को किया गया। नशेड़ी युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया निवासी रामदेव तुरी के पुत्र मुकेश तुरी के रुप में की गई है। 


थानाध्यक्ष राजवर्धन ने बताया कि केनुहट निवासी विजय सिंह के पुत्र गुलशन कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों के मदद से एक युवक को हथियार लहराते पकड़ा है। इस मामले मे गुलशन कुमार ने लिखित आवेदन पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से जो हथियार बरामद किया गया है वह काफी पुराना है। फिलहाल गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता