ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नशे में धुत पिता ने गोली मारकर कर दी बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक पिता ने अपने ही सगे बेटे की लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पिता रिटायर्ड आर्मी का

नशे में धुत पिता ने गोली मारकर कर दी बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक पिता ने अपने ही सगे बेटे की लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पिता रिटायर्ड आर्मी का जवान है और उसने शराब के नशे में धुत होकर इस वारदात को अंजाम दिया है।


मृतक बेटा इंजीनियर था और वह वर्क फ्रॉम होम के तहत घर पर रहकर ही काम करता था।  26 वर्षीय मृतक का नाम राजू सिंह बताया जा रहा है। वह उचकागांव थानाक्षेत्र के झिरवा निवासी रिटायर्ड आर्मी का जवान शंभूनाथ सिंह का पुत्र था। जानकारी के मुताबिक सभी नगर थाना के रामनरेश नगर वार्ड नंबर 26 में रहते थे। 


नगर थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घटना के वक्त घर में पिता पुत्र और मां थी। आरोपी रिटायर्ड आर्मी का जवान शंभुनाथ सिंह नशे में इस कदर धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नही हो पा रहा था। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पिता जख्मी पाए गये हैं जो नशे में धुत थे। इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताय कि पुलिस घटना के हरेक पहलूओं की जांच कर रही है।


आरोपी पिता अपनी गलती स्वीकार रहा है उनका कहना है कि उन्होंने खुद अपने बेटे को गोली मारी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है घटना का कारण क्या था। पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसका भी इलाज सदर अस्पताल में करवा रही है। पिता द्वारा बेटे की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस वारदात से इलाके के लोग भी सकते में है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता