ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

नानी घर जाने के लिए निकले युवक की मंगल तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA CITY: पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते लोगों

नानी घर जाने के लिए निकले युवक की मंगल तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि युवक रात में अपनी नानी के घर जाने के लिए निकला था लेकिन सुबह मंगल तालाब से उसकी लाश बरामद हुई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान बागमालू खाँ निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच। इस घटना से परिजनों के बीच मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात घर से खाना खाकर दानिश घर से निकला था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। 


मोहम्मद दानिश के पिता मोहम्मद राशिद ने बताया कि वह बैटरी वाला ऑटो चलाया करता था। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या चौक थाना पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता