ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े घर में घुसकर की लूटपाट; शिक्षक को मारी गोली

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। भागने के दौरान बदमाशों ने गृह स्वामी को गोली मारकर ज

Bihar News: नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े घर में घुसकर की लूटपाट; शिक्षक को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। भागने के दौरान बदमाशों ने गृह स्वामी को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और अपराधियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके की है।


दरअसल, सोमवार की शाम करीब 4 बजे बाइक सवार 3 अपराधियों ने घर में घुसकर लूट पाट की और भागने के दौरान मकान मालिक को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। जख़्मी बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी प्रभु चंद प्रसाद हैं। घायल गृहस्वामी ने बताया उनके घर मे सच्चिदानंद नामक शिक्षक किराए पर रहते हैं। 


घर के सभी लोग राजगीर गये हुये थे अचानक तीन की संख्या में अपराधी घर मे घुसकर लूटपाट किया। लुटेरा को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गोली चला दी, जो हाथ में लग गई। वारदात को अंजाम देने का बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पीड़ित शिक्षक की पत्नी ने बताया कि तीन बदमाश घर में घुसे थे। जिसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दिया गया। घर लौटे तो गोदरेज में रखा सारा जेवर और कीमती सामान गायब था। फिलहाल कितना का लूट हुआ है जिसका आकलन किया जा रहा है।