ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ठगी मामले में चिराग पासवान का नेता गिरफ्तार, श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को फंसाता था

NALANDA: एलजेपी (रामविलास) के एक नेता ठगी के मामले में पकड़ा गया है। उसे बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, नेता पर राजगीर में श्रम कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगी करने क

ठगी मामले में चिराग पासवान का नेता गिरफ्तार, श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को फंसाता था
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: एलजेपी (रामविलास) के एक नेता ठगी के मामले में पकड़ा गया है। उसे बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, नेता पर राजगीर में श्रम कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। जब जांच की गई तो उसके पास से स्कैनर, नकली थंब इंप्रेशन, प्लास्टिक का अंगूठा और सेंट्रो कार बरामद किया गया। आरोपी नेता इतना शातिर है कि वह मार्क्सवादी नगर में शिविर लगाकर श्रमकार्ड बनाने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाता है। 





जब नालंदा के राजगीर थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शातिर को पकड़ लिया। मार्क्सवादी नगर से एलजेपी नेता की गिरफ्तारी हुई है। वह मुंगेर आईटी सेल का अध्यक्ष अमित कुमार है। उसका एक साथी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। शातिर के पास से स्कैनर, 100 से ज्यादा प्लास्टिक का अंगूठा, 10 पीस गिले पदार्थ से बना सांचा, सेंट्रो कार, एलजेपी और पुलिस मित्र का पहचान पत्र भी मिला है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। 





इस मामले को लेकर एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में रेड की गई। शातिर मार्क्सवादी नगर में शिविर लगाकर श्रमकार्ड बनाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। स्कैनर मशीन में अंगूठा का निशान लगाने के बाद महिलाओं के मोबाइल पर मैसेज आने लगे कि उनके अकाउंट से रूपये निकाले जा रहे हैं। कई लोगों के खाते से 8 तो किसी के अकाउंट से 10 हजार रुपए की निकासी की गई। जब पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो आरोपी एलजेपी का नेता निकला। 

टैग्स