ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : सिपाही भर्ती में नहीं आया रिजल्ट, अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

NALANDA : सिपाही भर्ती का एग्जाम क्लियर नहीं पाने के बाद डिप्रेशन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि युवक कई सालों से सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर

बिहार : सिपाही भर्ती में नहीं आया रिजल्ट, अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : सिपाही भर्ती का एग्जाम क्लियर नहीं पाने के बाद डिप्रेशन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि युवक कई सालों से सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था. एग्जाम क्लियर नहीं कर पाने के कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा था. इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 


घटना राजगीर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है. मृतक की पहचान विशेश्वर यादव के पुत्र लल्लू कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है. मृतक के भाई मल्लू ने बताया कि हर दिन वह अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाता था. आज जब सुबह 3 बजे वह लल्लू को उठाने गया तो वह टॉयलेट के लिए निकल गया. इसके बाद वह फिर से कमरे में चला गया. इधर, मल्लू मॉर्निंग वॉक के लिए निकल गया. सुबह जब घरवाले जगे तो लल्लू की मां उसके कमरे का दरवाजा खोलने गई तो देखा कमरा अंदर से बंद था. अनहोनी की आशंका से उसने आसपड़ोस वालों को बुलाकर कमरे का दरवाजा तुड़वाया. अंदर का नजारा देख सभी लोग दंग रह गए. लल्लू हुक में रस्सी के सहारे लटका हुआ था. 


भाई ने बताया कि ग्रेजुएशन परीक्षा पास करने के बाद लल्लू प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था एक दो बार असफलता मिली थी, जिससे वह डिप्रेशन में रह रहा था. राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवक सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल हो गया था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था. UD केस दर्ज कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

टैग्स