ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

शराब पीने से मना करना पति को नागवार गुजरा, पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

NALANDA: नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति को शराब पीने से मना किया था। जो पति को नागवार गुजरा

शराब पीने से मना करना पति को नागवार गुजरा, पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति को शराब पीने से मना किया था। जो पति को नागवार गुजरा और उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला।


घटना के संबंध में मृतका के पिता परमेश्वर चौहान ने बताया कि उनका दामाद गुड्डू चौहान हमेशा नशे में रहता था। उनकी बेटी शराब पीने से मना किया करती थी लेकिन वह उसकी बातों को नजरअंदाज कर देता था। एक दिन नशे में धुत होकर वर घर पहुंचा था और मामूली सी बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। जिसका विरोध करने और शराब पीने से मना करने पर वह हर बार की तरह इस बार भी आगबबूला हो गया। गुड्डू चौहान ने पहले पत्नी की पिटाई की फिर गला दबाकर उसे मार डाला।


जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने मृतका के परिजन को फोन कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन नालंदा के नूरसराय थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करायी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।


 घटना के बाद लड़की के ससुराल वाले फरार हो गये है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय पुनिया कुमारी, पिता परमेश्वर चौहान, नवादा ज़िला के मौली सोहजणा गांव की रहने वाली थी।  2015 में उसकी शादी बड़े ही धूमधाम के साथ परिजनों ने करायी थी। आरोपी पति गुड्डू चौहान, पिता स्व. सिया चौहान, नालंदा ज़िला के नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर बेलदरिया गांव रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।