ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

प्रेमजाल में फंसाकर दो बच्चों की मां की निर्मम हत्या, आरोपी प्रेमी मौके से हुआ फरार

NALANDA: नालंदा में प्रेम के जाल में फंसाकर 2 बच्चों की मां की निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगा जिसे ईंट पत्थरों से कुचलकर उसकी जा

प्रेमजाल में फंसाकर दो बच्चों की मां की निर्मम हत्या, आरोपी प्रेमी मौके से हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में प्रेम के जाल में फंसाकर 2 बच्चों की मां की निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगा जिसे ईंट पत्थरों से कुचलकर उसकी जान ले ली और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना पीरबहोर ओपी क्षेत्र के कन्हैयागंज गांव की है जहां ऋषि कुमारी नामक महिला की ईट पत्थर से मारकर हत्या कर दिया गया। महिला के पति संतोष कुमार का आरोप है कि ऋषि कुमारी अपने दो बच्चों के साथ हिलसा में किराए के मकान पर रहती थी। इसी बीच कन्हैयागंज गांव निवासी मनोज मिस्त्री से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। 


इसी प्रेम प्रसंग में दोनों इतना घुल मिल गए कि समाज को कोई चिंता नहीं रही। इसी कड़ी में गुरुवार को ऋषि कुमारी एकंगरसराय गई थी जिसे मनोज मिस्त्री ऋषि को बुलाकर अपने गांव ले गया जहां मनोज मिस्त्री ,नवल मिस्त्री और मनोज की पत्नी ने ईट पत्थर से मारकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।