ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

नीतीश के नालंदा में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला, थानेदार समेत 6 जवान घायल

NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए आठ साल का लंबा समय बीत गया लेकिन शराब के धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य में अवैध तरीके से शराब की खरीद-बिक्री जोरों पर

नीतीश के नालंदा में शराब माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला, थानेदार समेत 6 जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए आठ साल का लंबा समय बीत गया लेकिन शराब के धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य में अवैध तरीके से शराब की खरीद-बिक्री जोरों पर है और जब भी कोई शराब माफिया के रास्ते में आता है तो उसका अंजाम बुरा होता है। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा के हरनौत स्थित चेरो गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया और उसके लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार समेत 6 पुलिस जवान बुरी तरह से घायल हो गए। अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मी किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद आसपास के थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तबतक हमलावर फरार हो गए थे।


सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरनौत के प्रभारी थानेदार अबू तालिब ने बताया कि पुलिस टीम शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, जहां अचानक पथराव शुरू हो गया। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब उनमें पुलिस का खौफ भी खत्म हो गया है और वे पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं।