ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में अपराधी बेलगाम: दिनदहाड़े डॉक्टर को मारी गोली

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है की आए दिन अपराधी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का

नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में अपराधी बेलगाम: दिनदहाड़े डॉक्टर को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है की आए दिन अपराधी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र का भी वही हाल है। यहां अपराधियों ने एक डॉक्टर को निशाना बनाया है। बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर को गोली मार दी है। 


आनन-फानन में घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टर को गोली मारे जाने की घटना हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर हाई स्कूल के पास की जहां घायल की पहचान आरएमपी डॉक्टर दीपक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर दीपक को कुर्मिया बिगहा गांव से एक व्यक्ति ने फोन किया था कि घर आकर मरीज को देख लें। 


जिसके बाद डॉक्टर मरीज को देखने के लिए अपनी बाइक से बिगहा गांव के लिए निकल गये। लेकिन तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मार दी। गोली लगने के बाद डॉक्टर वही गिर गये जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पहले तो प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया लेकिन स्थित गंभीर होता देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर पटना रेफर किया गया। 


दीपक को पटना ले जाया गया है फिलहाल उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. डॉक्टर दीपक को अपराधियों ने गोली क्यों मारी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। परिजनों से इस संबंध में पुलिस बातचीत कर रही है। दिनदहाड़े डॉक्टर पर हुए हमले से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।