ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

निलंबित DSP पंकज रावत के ठिकानों पर EOU का छापा, हिलसा स्थित आवास पर भी रेड

NALANDA: बालू माफिया से सांठ-गांठ मामले में आरा के निलंबित डीएसपी पंकज कुमार रावत के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी। नालंदा के हिलसा स्थित आवास पर भी आज रेड हुआ। आर्थिक अपराध इ

निलंबित DSP पंकज रावत के ठिकानों पर EOU का छापा, हिलसा स्थित आवास पर भी रेड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बालू माफिया से सांठ-गांठ मामले में आरा के निलंबित डीएसपी पंकज कुमार रावत के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी। नालंदा के हिलसा स्थित आवास पर भी आज रेड हुआ। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने दो मकानों  पर छापेमारी की। छापेमारी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


दरअसल पंकज कुमार रावत हिलसा के रहने वाले हैं। इनकी पोस्टिंग आरा में थी। तभी परिवहन विभाग, खनन विभाग ने डीएसपी पंकज कुमार रावत समेत विभाग के कई लोगों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम शनिवार को हिलसा पहुंची जहां उनके पैतृक गृह मियां विगहा में छापेमारी की गयी। 


इस दौरान परिवारवालों से भी पूछताछ की गयी। इस दौरान उनके सौतेले भाई अवधेश रावत को लेकर हिलसा पुलिस कुआं स्थित उनके आवास पर भी गयी। इस दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मकान में रहनेवाले लोगों से पूछताछ की और तलाशी भी ली। हालांकि तलाशी के दौरान वहां से कुछ भी नहीं मिला। आर्थिक अपराध इकाई के इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद ने बताया कि पंकज रावत के ऊपर आर्थिक अपराध इकाई में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।


 इसी मामले की जांच की जा रही है। निलंबित डीएसपी पंकज कुमार रावत के पिता राजेंद्र रावत रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। उनके आवास पर छापेमारी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को देख गांव वाले भी हैरान रह गये। कुछ देर तक तो लोगों को  पता ही नहीं चला कि आखिर पुलिस और ईओयू की टीम क्यों आई है। जब इस बात का पता चला कि छापेमारी के लिए टीम पहुंची है तो यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। छापेमारी की कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता