ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

बिहार: शाम में छात्रा घर से निकली थी ट्यूशन पढ़ने, सुबह तालाब में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

NALNDA: बिहार के नालंदा में एक बच्ची का तालाब में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. लेकिन रात तक वापस न

बिहार: शाम में छात्रा घर से निकली थी ट्यूशन पढ़ने, सुबह तालाब में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

NALNDA: बिहार के नालंदा में एक बच्ची का तालाब में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. लेकिन रात तक वापस नहीं आई. अगले दिन सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना परिवार को मिली. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


घटना जिले के भागन बिगहा ओपी थाना इलाके का है. मृत बच्ची की पहचान मूसेपुर गांव निवासी रुदल कुमार की 13 साल की बेटी रिया कुमारी के रुप में हुई है. बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि वो बुधवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी. लेकिन रात में लौट तक वापस नहीं आयी. देर शाम से ही पूरा परिवार बच्ची तलाश कर रहा था. 


घर वालों ने बताया कि रिया अपने घर से दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर निकली थी. जब वापस नहीं आई तो उसकी सहेलियों से पूछताछ किया गया तो उन लोगों ने बताया कि  घर आने के वक्त वो तलाब में नहाने के लिए चली गयी और हमलोग अपने घर आ गए. जिसके बाद उसे खोजने के लिए तलाब के पास गए, लेकिन वो वहां नहीं मिली.  सुबह तालाब में शव मलने की सूचना पर परिवार वहां पहुंचा और शव की पहचान की.


इस मामले में भागना बिगहा ओपी के थाना प्रभारी ने बताया कि तालाब से किशोरी का शव मिलने की सुचना गांव वालों द्वारा दी गयी. पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पहली दृष्टि से बच्ची नहाने के दौरान तालाब में डूबी है. हालांकि अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

टैग्स