ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा से अगवा 5 वर्षीय समीर बरामद, 3 नाबालिग बदमाशों ने किया था अपहरण, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा

NALANDA: बर्थडे के दिन 5 साल के बच्चे समर का अपहरण कर लिया गया था। समर पास के दुकान से कुरकुरे खरीदने के लिए गया था तभी उसे अगवा कर लिया गया। जिसके बाद बदमाशों ने परिजनो

नालंदा से अगवा 5 वर्षीय समीर बरामद, 3 नाबालिग बदमाशों ने किया था अपहरण, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बर्थडे के दिन 5 साल के बच्चे समर का अपहरण कर लिया गया था। समर पास के दुकान से कुरकुरे खरीदने के लिए गया था तभी उसे  अगवा कर लिया गया। जिसके बाद बदमाशों ने परिजनों से फोन पर दो लाख रुपये फिरौती की मांग की। बदमाश यह धमकी दे रहे थे कि पुलिस को इसकी सूचना मत देना। नहीं तो अंजाम बुरा होगा। जब परिजनों ने बच्चे से बात कराने को कहा तो फोन काट दिया और मोबाइल को स्वीच ऑफ कर लिया। फिरौती के लिए फोन आने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और बच्चे की सकुशल बरामद की मांग की। जिसके बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गयी। 


पुलिस ने मोबाइल को ट्रेस किया और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। वही अगवा बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। 5 साल के बच्चे का अपहरण करने वाला तीनों नाबालिग निकला। नाबालिग बदमाशों की एक गलती ने तीनों को पुलिस के पास पहुंचा दिया। इन नाबालिग बदमाशों ने मोबाइल से बच्चे के परिजन को फिरौती के लिए कॉल किया और मैसेज भी किया। मोबाइल को पुलिस ने तुरंत ट्रैस किया और फिर तीनों नाबालिग अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया। 


बच्चे को मानपुर थाना क्षेत्र के भट्ट विगहा गांव के पास से बरामद किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिलाव के सुरुमपुर गांव में भोला सिंह का 5 बर्षीय पुत्र समर रविवार को घर से कुरकुरे खरीदने के लिए निकला था लेकिन नाबालिग बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने समर को काफी खोजा लेकिन उसका अता पता तक नहीं चल सका। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मासूम को बरामद कर लिया गया।