ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Nalanda News: खेतों में दौड़ रहा था हाई वोल्टेज करंट, छोटी सी गलती और दो दोस्तों की चली गई जान

NALANDA: नालंदा में एक छोटी से गलती से दो दोस्तों की जान चली गई। दोनों दोस्त मंगलवार की सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गए थे। एक खेत के मालिक ने अपने खेत में करंट लगा रखा था। दोनों द

Nalanda News: खेतों में दौड़ रहा था हाई वोल्टेज करंट, छोटी सी गलती और दो दोस्तों की चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक छोटी से गलती से दो दोस्तों की जान चली गई। दोनों दोस्त मंगलवार की सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गए थे। एक खेत के मालिक ने अपने खेत में करंट लगा रखा था। दोनों दोस्त बाते करते हुए वापस लौट रहे थे, तभी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के बुधौल गांव की है।


मृतको की पहचान मौली यादव और गौतम साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों घर से शौच जाने के की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दोनों दोस्तों की तलाश शुरू की गई। गांव के अन्य लोग भी दोनों को तलाश कर रहे थे, तभी किसी नजर मक्के की खेत में बेसुध पड़े मिले।


आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनो की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि खेत मालिक ने अपनी खेत में बिजली का तार बिछा रखा था लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी जिसके बाद दोनो लड़कों की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।