ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से देसी कट्टा और कीटनाशक दवाईयां बरामद

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना बिहार थाना क्षेत्र के टिकुली पर मोहल

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से देसी कट्टा और कीटनाशक दवाईयां बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना बिहार थाना क्षेत्र के टिकुली पर मोहल्ला की है। जहां के रहने वाले रामप्रवेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र कुंदन यादव को बिहार क्लब में गोली मारकर हत्या कर दी गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और कीटनाशक दवाईयां बरामद किया है। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाई है। परिवार के सदस्य ने बताया कि कुंदन यादव 8 से 9 बजे के बीच घर आ जाता था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद किसी ने सूचना दिया बिहार क्लब में कुंदन को गोली लगी है। 


परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो देखा कि उसके सीने में गोली लगी हुई है और वह मृत पड़ा हुआ है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पायी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बिहार थाने के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से देसी कट्टा बराम हुआ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या की गयी है या फिर उसने आत्महत्या की है।