ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

नालंदा में ट्रिपल मर्डर, एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या

NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. तीन अलग-अलग

नालंदा में ट्रिपल मर्डर, एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की जान गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना तेल्हाड़ा थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने झाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक दिव्यांग बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ हॉस्पिटल में भेजा गया है.


दूसरी घटना करायपरसुराय थाना इलाके की है. जहां साध गांव में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था. जिसके कारण एक भाई ने पीट-पीटकर दूसरे भाई की हत्या कर दी. 


तीसरी घटना गोखुलपुर ओपी इलाके की है. जहां पुलिस ने संदेहास्पद हालत में एक महिला की डेड बॉडी बरामद की है. मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल वालों के ऊपर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है. महिला की शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. पुलिस इस मामले की छानबीन जुटी हुई है. नालंदा पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता