ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

नालंदा में सरकारी टीचर का मर्डर, बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या

NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों की पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नालंदा जिले का है. जहां बदमाशों ने एक सरकारी टीचर का मर्ड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों की पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नालंदा जिले का है. जहां बदमाशों ने एक सरकारी टीचर का मर्डर कर दिया. बदमाशों ने पीट-पीटकर शिक्षक की जान ले ली. मृतक के घर में मातम का माहौल है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नालंदा जिले के राजगीर थाना इलाके के विशेशर नगर गांव की है. जहां जहां बदमाशों ने एक सरकारी टीचर का मर्डर कर दिया. बदमाशों ने पीट-पीटकर शिक्षक की जान ले ली.  मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान गिरियक थाना इलाके के बरछी बिगहा गांव के रहने वाले स्व. शिवबालक यादव के बेटे राजीव कुमार (35 ) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गिरियक से घर लौटने के दौरान में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. शिक्षक राजगीर के जैती-भगवानपुर मध्य विद्यालय में पढ़ाते थे.


शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवारवालों ने जमीन विवाद को लेकर गोतिया के ऊपर मर्डर करने का आरोप लगाया है. वारदात  मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता