ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस की वर्दी पहनकर आर्म्स की सप्लाई करता था गिरोह

NALANDA: नालंदा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस की वर्दी पहनकर यह गिरोह आर्म्स की सप्लाई करता था। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से पुलिस की

नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस की वर्दी पहनकर आर्म्स की सप्लाई करता था गिरोह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस की वर्दी पहनकर यह गिरोह आर्म्स की सप्लाई करता था। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से पुलिस की वर्दी और हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया। वही दो लूटेरे को भी दीपनगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 


बिहार थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर में अरुण रविदास के घर पर छापेमारी की गयी और मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। छापेमारी के दौरान घर के दीवार में बने तहखाने से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस,  दो खोखा और एक सेट खाकी वर्दी के अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। वहीं दीपनगर थाना पुलिस ने भी दो लुटेरे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।