ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

सीएम नीतीश के गृह जिले में बेटियां असुरक्षित, शराब कारोबारियों ने लड़की के साथ की छेड़खानी

NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. सीएम नीतीश के गृह जिले से भी एक ऐसी घटना सामने

सीएम नीतीश के गृह जिले में बेटियां असुरक्षित, शराब कारोबारियों ने लड़की के साथ की छेड़खानी
First Bihar
3 मिनट

NALANDA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. सीएम नीतीश के गृह जिले से भी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. सीएम के गृह जिले में ही एक नाबालिग बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की गई.


मामला नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके की है. जहां मलामा गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की चापाकल पर पानी लाने गई थी. इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया. उन्होंने लड़की का हाथ पकड़ लिया और फिर उसकी लज्जा भंग  करने की कोशिश की. जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो वहां आसपास मौजूद लोग लड़की को बचाने पहुंचे. इस दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से वार कर दिया. जिसके कारण एक युवक की सिर फट गई.


छेड़खानी और मारपीट की इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की के पिता ने हिलसा थाना में मामला दर्ज कराया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है. जिसके कारण नाराज ग्रामीणों ने हिलसा-योगीपुर मेन रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया.



सड़क जाम की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर लोगों को समझाया और यातायात सुविधा को बहाल कराया. हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स