ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नालंदा में खूनी होली, बदमाशों ने ली दो युवकों की जान

NALANDA: आपसी भाईचारे और गिले-शिकवे को भूलाने के उद्देश्य से लोग रंगों का त्योहार होली मनाते हैं। लेकिन वही कुछ लोग ऐसे भी हैं अपनी खुन्नस निकालने के लिए होली के इस मौक

नालंदा में खूनी होली, बदमाशों ने ली दो युवकों की जान
Santosh Singh
3 मिनट

NALANDA:  आपसी भाईचारे और गिले-शिकवे को भूलाने के उद्देश्य से लोग रंगों का त्योहार होली मनाते हैं। लेकिन वही कुछ लोग ऐसे भी हैं अपनी खुन्नस  निकालने के लिए होली के इस मौके का इंतजार करते हैं। ताजा मामला नालंदा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। होली के मौके पर बदमाशों ने दो युवकों की जान ले ली। घटना नगरनौसा और बिंद थाना क्षेत्र की है।


पहली घटना बिंद थाना क्षेत्र के जककी गांव की है जहां एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि बिंद थाना क्षेत्र के जक्की गांव के पास बीती रात बदमाशों ने जक्की गांव निवासी प्रेसनजीत कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और पॉकेट में रखे 20 हजार रुपये भी निकाल लिये। देर रात जब प्रेसनजीत अपने घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। लेकिन सुबह में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गई। जिसकी सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की।



 घटनास्थल से एक गमछा बरामद किया गया है जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान में पुलिस जुट गई है। मृतक प्रेसनजीत कुमार पटना में रहकर दुकान चलाता था और होली मनाने को लेकर घर आया हुआ था। तभी बीती रात उसकी हत्या कर दी गयी। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिवली नोमानी ने बताया कि गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ परिजनों ने आवेदन दिया है। घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। 



वही दूसरी घटना हिलसा अनुमंडल क्षेत्र का नगरनौसा थाना के नगमा गांव की है। जहां धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रविकांत राणा के रूप में हुई है जो नगरनौसा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर नगमा गांव का रहने वाला था। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है जिससे उसकी मौत हो गई। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता