ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नालंदा में जज के ऊपर जानलेवा हमला, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

NALANDA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने जज को निशाना बनाया है. बदमाशों न

नालंदा में जज के ऊपर जानलेवा हमला, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने जज को निशाना बनाया है. बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर पथराव करते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नालंदा जिले की है. जहां हिलसा कोर्ट के एडीजे वन पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे-1 जयकिशोर दुबे जब कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया, जहां उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.


इतना ही नहीं अपराधियों ने भागने के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की है. जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच एक खोखा भी बरामद किया है. बताया यह भी जा रहा है कि सभी अपराधी पैदल थे और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भागने में सफल रहा. सबसे बड़ी बात यह है कि हिलसा बाजार में इस तरह की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं और अब न्यायाधीश को भी अपना निशाना बना रहे हैं.


जज के ऊपर हुए हमले के बाद स्थानीय लोग नालंदा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जांच की जा रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें