ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नालंदा में डबल मर्डर, वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी-प्रेमिका की हत्या

NALANDA : वेलेंटाइन डे से पहले जिले में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. बदमाशों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. कुदाल से काटकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई

नालंदा में डबल मर्डर, वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी-प्रेमिका की हत्या
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : वेलेंटाइन डे से पहले जिले में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. बदमाशों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. कुदाल से काटकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. नालंदा पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके की है, जहां रूपन विगहा गांव प्रेमी-प्रेमिका की डेड बॉडी बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े को प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर मौत के घाट उतारा गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुदाल से काटकर दोनों को मारा गया है. पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है. पुलिस डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है.


इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि दोनों लड़का-लड़की एक दूसरे को काफी प्यार करते थे. कई दिनों से दोनों रिलेशनशिप में थे. दोनों साथ-साथ ही रहते थे. इन दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में कुछ लोगों को जानकारी थी. आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं में किसी को यह रिश्ता नागवार गुजरा और उन्होंने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है. सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता