ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, इलाके में सनसनी

NALANDA : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने इनदिनों तांडव मचा रखा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने इनदिनों तांडव मचा रखा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि तकरीबन 6 राउंड की गई फायरिंग से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

वारदात जिले के बिहार और लहेरी थाना इलाके की है. जहां आलमगंज और पुलपर गांव में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी वर्चस्व को लेकर क्रिमिनलों ने गोलीबारी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

वारदात की खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि आपसी वर्चस्व को गोलीबारी की गई है. फिलहाल हालात शांत है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता