ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नालंदा में दिनदहाड़े LIC अधिकारी की हत्या, LJP नेता पर मर्डर का आरोप

NALANDA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों

नालंदा में दिनदहाड़े LIC अधिकारी की हत्या, LJP नेता पर मर्डर का आरोप
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने एक LIC अधिकारी की हत्या कर दी है. नालंदा पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके की है, जहां झींगनगर मोहल्ले में कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक LIC अधिकारी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. दोनों को घायलवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.


एलआईसी अधिकारी की हत्या के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. मृतक अधिकारी के परिजनों ने स्थानीय लोजपा नेता के ऊपर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था. अक्सर दोनों पकड़ इस विवाद को लेकर आपस में उलझते थे.


रविवार को भी दोनों पक्षों में एक बार फिर से विवाद उत्पन्न हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से लोग मारपीट पर उतारू हो गए. इसी मारपीट की घटना में एलआईसी अधिकारी की जान जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता