ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नीतीश का नालंदा, 4 लोगों को मारी गोली

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। इस दौरान 4 लोगों को गोली मारी गयी है। इस घटना से

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नीतीश का नालंदा, 4 लोगों को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। इस दौरान 4 लोगों को गोली मारी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा में इन दिनों वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताज़ा मामला नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर गांव का है जहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। जिससे एक बच्चा सहित 4 लोगों को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिये बिहराशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है।


घायलों में सुजीत कुमार, शिव कुमार, नीतीश कुमार और छोटू कुमार शामिल है। परिजनों ने बताया कि गांव में बिजली का काम चल रहा था सुबह से बिजली कटी हुई थी। शाम तक बिजली चालू नहीं हुआ इसी बात को लेकर दो टोला के लोगों के बीच विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गयी कि गोलीबाीरी शुरू हो गयी। 


इस घटना में 4 लोगों को गोली लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को हॉयर सेंटर रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपनगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गई है।