ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नालंदा में 500 किलो की तिजोरी लेकर भागे चोर, नहीं टूट रहा था मजबूत ताला

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल यह एक चोरी का मामला है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. बात ये है कि कुछ चोर गहने की द

नालंदा में 500 किलो की तिजोरी लेकर भागे चोर, नहीं टूट रहा था मजबूत ताला
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल यह एक चोरी का मामला है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. बात ये है कि कुछ चोर गहने की दूकान में चोरी करने घुसे थे. जब उनसे तिजोरी का मजबूत ताला नहीं टूटा तो वे 500 किलो की तिजोरी लेकर ही भाग गए. मामला प्रकाश में आने के बाद नालंदा पुलिस छानबीन में जुट गई है.


घटना नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र की है, जहां गहने की दूकान में बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि आभूषण की दूकान में कुछ चोर गैस कटर से शटर काटकर घुस गए. जब वे अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तिजोरी सामने ही रखा था. चोर भारी भरकम 500 किलो का तिजोरी ही उठाकर चल दिए. यहां तक की चोरों ने दुकानकार का कैश काउंटर भी नहीं छोड़ा, वे उसे भी अपने साथ ले गए. 


जिस आभूषण दूकान में चोरी हुई है, उसका नाम गौतम ज्वेलर्स बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि कन्हाई साव गौतम ज्वेलर्स की दुकान को चलाते थे. उनका कहना है कि लगभग जो तिजोरी चोर लेकर भागे हैं, उसमें लगभग 5 से 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने रखे थे. जबकि कैश काउंटर में मोती, नग और तराजू के साथ-साथ 25-30 हजार रुपये नगद रखे थे. 


घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. नालंदा पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स