ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

नालंदा में 5 साल की बच्ची के साथ नशे में धुत अधेड़ ने किया गंदा काम, आरोपी फरार

NALANDA: नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव में 5 साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के मामा ने गुरुवार की देर शाम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी ह

नालंदा में 5 साल की बच्ची के साथ नशे में धुत अधेड़ ने किया गंदा काम, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव में 5 साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। बच्ची के मामा ने गुरुवार की देर शाम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी अचानक से शाम में घर के पास से खेलने के दौरान लापता हो गई। इसके बाद उन लोगों ने खोजबीन शुरू की। तब ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि सत्यनारायण सिंह शराब के नशे में धुत्त है और उनकी भांजी को गोद में लेकर कुछ खिला रहा था। 


इसके बाद वे लोग सत्यनारायण सिंह के घर गए जहाँ उसके बेटे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। घर जाकर पता चला कि उनकी भांजी वहां भी नहीं है। तभी गांव के एक गली में बिना वस्त्र के बच्ची पड़ी हुई थी। जिस पर उन लोगों की नजर पड़ी, इसके बाद उसे इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया। 


पूछताछ में मासूम बच्ची ने बताया कि जबरन उसे फुसलाकर ले गया और फिर लाइट बंद करके गली में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। उसके साथ गंदी हरकत करने लगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती किया। फिलहाल घटना के बाद आरोपी गांव से फरार है। हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स