ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महिला कॉन्स्टेबल के पति की छोटे भाई के सामने पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद में ले ली जान

NALANDA: राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में भूमि-विवाद को लेकर पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस दौरान छोटा भाई गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। हत्या का

महिला कॉन्स्टेबल के पति की छोटे भाई के सामने पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद में ले ली जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में भूमि-विवाद को लेकर पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस दौरान छोटा भाई गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। हत्या का आरोप परिवार के ही सदस्य पर लगा है। मृतक की पहचान रघुवीर प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रुप में हुई है। मृतक की पत्नी बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल बतायी जा रही है।


मृतक के परिवार ने बताया कि गोतिया लालू महतो से भूमि-विवाद चला आ रहा था। दिन में भाई के साथ बाजार से लौटने के दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए बैठे दर्जनों बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-रॉड से दोनों की पिटाई करने लगे। शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाश फरार हो गये । घटना में दोनों भाई जख्मी हो गए। 


गंभीर रूप से जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। विम्स से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल आ गए। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों की चीत्कार सदर अस्पताल में गूंजने लगी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मारपीट के बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता