ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मछली मारने के विवाद में युवक का मर्डर, बदमाशों ने जिंदा जलाकर ले ली जान

NALANDA : नालंदा जिले के हिलसा में मछली मारने के विवाद में बदमाशों ने एक दलित युवक को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना हिलसा थाना क्षेत्र के पोसंडा के मुसहरी टोला की है. मामले के बा

मछली मारने के विवाद में युवक का मर्डर, बदमाशों ने जिंदा जलाकर ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के हिलसा में मछली मारने के विवाद में बदमाशों ने एक दलित युवक को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना हिलसा थाना क्षेत्र के पोसंडा के मुसहरी टोला की है. मामले के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 


दरअसल हिलसा थाना क्षेत्र के पोसंडा मुसहरी टोला निवासी संदीप कुमार उर्फ कारा मांझी और संतोष मांझी के बीच मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद संदीप कुमार उर्फ कारा मांझी अपने भुसनुमा घर में अकेले सो रहा था कि मौका पाकर संतोष मांझी उसके घर में घुसा और हाथ पैर बांधकर किरोसिन छिड़कर जिंदा जलाकर मार डाला.


घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसके बाद घर मे लगी आग पर काबू पाया गया लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. फ़िलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश करने में जुटी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता