ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

जमीन विवाद में पोते ने दादी को गोली मारकर किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : हरनौत के गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के उमरचक गांव में पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी को गोली मार जख्मी कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घायल नथिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पता

जमीन विवाद में पोते ने दादी को गोली मारकर किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : हरनौत के गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के उमरचक गांव में पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी को गोली मार जख्मी कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घायल नथिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. 


बताया जा रहा है कि महिला के दोनों पैर में गोली मारी गई है. भूमि-विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप परिजन लगा रहे हैं. जख्मी से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. 


जख्मी के पुत्र राजकुमार यादव ने बताया कि उनका सगे भाइयों से भूमि-विवाद चला आ रहा है. उनकी भूमि पर भतीजा मकान निर्माण करा रहा था जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार पुलिस से की. कार्रवाई नहीं होने से भतीजे का हौसला बढ़ता गया. शाम में उनकी बुजुर्ग मां शौच के लिए जा रही थीं, उसी दौरान पूर्व से घात लगाए भतीजे ने बुजुर्ग को गोली मार दी. 


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. महिला खून से लथपथ तड़प रही थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता