ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

इलाके में शराब बेचने से मना किया तो मारी गोली, शराब माफियाओं ने मिलकर की पूर्व जिला परिषद सदस्य की पिटाई

NALANDA: बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य के साथ जमकर मारपीट की गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बिमल प

इलाके में शराब बेचने से मना किया तो मारी गोली, शराब माफियाओं ने मिलकर की पूर्व जिला परिषद सदस्य की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य के साथ जमकर मारपीट की गयी। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बिमल पासवान को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र सर्वोदय नगर की है।


बिहारशरीफ के पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल पासवान ने बताया कि गांव में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है जिसका विरोध करने पर सर्वोदय नगर के पास पूर्व से घात लगाए शराब माफियाओं ने उन्हें घेर लिया और  लाठी डंडे और रॉड से पिटाई कर दी। साथ ही 3 राउंड फायरिंग की गयी। गोली उनकी पैर में जा लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। पैर में गोली लगने के बाद वे मौके पर ही गिर गये। 


सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गये। वही घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची घायल बिमल पासवान से पूछताछ की गयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी है।