ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में लौट आया जंगलराज?, घर से बुलाकर JDU नेता की हत्या, बदमाशों ने बैक टू बैक दाग दी सात गोलियां

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। किसी की भी जान ले लेना अपराधियों के लिए बाएं हाथ का खेल हो गया है और बदमाश बिना किसी संकोच के लोगों

बिहार में लौट आया जंगलराज?, घर से बुलाकर JDU नेता की हत्या, बदमाशों ने बैक टू बैक दाग दी सात गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। किसी की भी जान ले लेना अपराधियों के लिए बाएं हाथ का खेल हो गया है और बदमाश बिना किसी संकोच के लोगों को गोली मार दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव की है।


मृतक की पहचान चिक्सौरा थाना क्षेत्र के बैरीगंज गांव निवासी सोहराई बिंद के रूप में हुई है, जो जेडीयू के सक्रिय नेता थे और सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं पूर्व एमएलसी राजू यादव के काफी करीबी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम सोहराई बिंद गांव के ही संजय यादव घर मिटिंग में शामिल होने के लिए गए थे लेकिन वापस घर नहीं लौटे। देर रात कर परिजन उन्हें तलाश करते रहे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।


शनिवार की सुबह उनका खून से सना शव मलिकपुर गांव के एक खेत से मिला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जेडीयू नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक जेडीयू नेता को सात गोलियां मारी गई है। पूर्व के विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।