ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। बिहारशरीफ के भैसासुर स्थित एक घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला की गर्दन रेत

घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी।  बिहारशरीफ के भैसासुर स्थित एक घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला की गर्दन रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला की पहचान रिंकू देवी के रूप में हुई है। घर में घुसकर महिला की हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी डॉ.शिब्ली नोमानी और लहेरी थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि घटनास्थल से एक हेलमेट बरामद किया गया है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के लहेरी थाना इलाके के भैसासुर काशी तकिया मोहल्ले में सरेशाम बदमाशों ने घर के भीतर एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी । हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई मृतिका की पहचान नूरसराय थाना इलाके  के अजयपुर गांव निवासी रामप्रवेश मिस्त्री की पत्नी रिंकू  देवी के रूप में की गई है। मृतिका की पुत्री सिमरन कुमारी की माने तो करीब 10 वर्ष पूर्व ही उसका पिता उन लोगों को छोड़ दिया था । तब से वो लोग अपनी माँ और दूसरे पति के साथ बिहारशरीफ के शिवपुरी मोहल्ले में किराए पर रह रही थी । 


देर शाम एक युवक ने उसे मां की तबीयत खराब होने की बात बताया। जब वह यहां आकर देखी तो उसकी मां की गला रेतकर हत्या हो चुकी थी । उसकी मां अक्सर यहां आया करती थी । मगर उसे यह नहीं पता है कि आखिर उसकी मां आखिर यहां क्यों आया करती थी । घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी और लहेरी  थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचकर मृतका के दूसरे पति राहुल कुमार समेत मौके पर मौजूद 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई । सदर डीएसपी डॉ नोमानी ने बताया कि महिला की हत्या किस वजह से की इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है । कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा ।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता