ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

दहेज के लिए महिला की हत्या, ससुराल वालों ने हाथ-पैर बांधकर शव को तालाब में फेंका

NALANDA : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के कुल भंडारी गांव के पास तालाब से एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के टिकुली पर निवासी सिद्धार्थ कुमार क

दहेज के लिए महिला की हत्या, ससुराल वालों ने हाथ-पैर बांधकर शव को तालाब में फेंका
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के कुल भंडारी गांव के पास तालाब से एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के टिकुली पर निवासी सिद्धार्थ कुमार की पत्नी सुधा कुमारी उर्फ गुड़िया के रूप में की गई है. मृतका पिछले 22 मार्च से अपने ससुराल से लापता थी. मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के मामले में विवाहिता को अगवा कर लेने का मामला बिहार थाने में दर्ज कराया था. जिसके बाद से मृतका की खोजबीन शुरू की गई थी. 


आज जब तालाब में महिला का शव दिखाई दिया तो इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना रहुई को दी गई. पुलिस ने अपने आसपास के थानों से संपर्क कर लापता महिला के परिजनों से संपर्क साधा. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की. वहीं मृतका के पिता जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि 22 मार्च को दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किये जाने का मामला उन्होंने बिहार थाने में दर्ज कराया था. 


मृतका के पिता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल ही 28 जून को उनकी बेटी सुधा कुमारी की शादी सिद्धार्थ कुमार के साथ बड़े ही धूम धाम से की गई थी. लेकिन शादी के कुछ दिन के बाद से ही उनके दामाद सिद्धार्थ कुमार और उनके घर वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे. जब वह दहेज़ देने में असमर्थ रहे तो उनकी बेटी के ससुराल वालों ने पहले उसकी हत्या कर दी. फिर शव को रस्सी के सहारे हाथ और पैर बांधकर तालाब में फेंक दिया. 


फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है. मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं मृतका के ससुराल वालों की भी खोजबीन जारी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता