ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : साइबर अपराधियों ने की 1.40 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 2 ठगों को दबोचा

NALANDA : बिहार में इन दिनों साइबर अपराधी काफी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं. पुलिस ने 1.40 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अपरा

बिहार : साइबर अपराधियों ने की 1.40 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 2 ठगों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में इन दिनों साइबर अपराधी काफी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं. पुलिस ने 1.40 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.


दरअसल हरियाणा के एक व्यक्ति से 1.40 करोड़ की ठगी करने वालों को स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर कतरडीह गांव निवासी सुनील सिंह के घर में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान सुनील सिंह के बेटे विकास कुमार और निवास कुमार को ठगी में प्रयोग किए जाने वाले एक लैपटॉप, दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और एक पर्स के साथ गिरफ्तार किया गया.


हरियाणा के एक व्यक्ति से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी की गई है. इसको लेकर हरियाणा कतरीसराय थाना पहुंची और थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के सहयोग से ठगों के घरों में छापेमारी की और छापेमारी के दौरान दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए ठगों को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है.