ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: कुख्यात बैजू यादव समेत 6 बदमाश अरेस्ट, STF और जिला पुलिस का एक्शन

NALANDA: नालंदा के हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। बिहार STF को सूचना मिली थी कि हरी बिगहा मोड़ के निकट कुछ अपराधी इकट्ठा होकर बड़ी लूट की

बिहार: कुख्यात बैजू यादव समेत 6 बदमाश अरेस्ट, STF और जिला पुलिस का एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। बिहार STF को सूचना मिली थी कि हरी बिगहा मोड़ के निकट कुछ अपराधी इकट्ठा होकर बड़ी लूट की योजना को अंजाम देने की फिराक में हैं।


सूचना के बाद हिलसा डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस टीम गठित कर इलाक़े की घेराबंदी की गई। पुलिस ने जैसे ही करायपरसुराय थाना क्षेत्र के हरी बिगहा मोड़ को घेरा अपराधियों को इसकी भनक लग गई। अपराधियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने चार अपराधी को धर दबोचा। 


फरार हुए तीन अपराधियों में से दो को करायपरसुराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने लूट की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन लाख कैश, तीन देसी कट्टा, 5 गोली और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बैजू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। बैजू पर हत्या और लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। अन्य का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सभी अपराधी करायपरसुराय और चिकसौरा थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता