ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बाजार से लौट रहे शख्स को गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को घेरकर सरेआम

बिहार: बाजार से लौट रहे शख्स को गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को घेरकर सरेआम गोलियों से भून दिया। जब इतने से भी बदमाशों का मन नहीं भरा तो शख्स को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर डाला। घटना चेरो ओपी क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान विश्वनाथ यादव के 50 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश यादव की बहन की बेटी की शादी होने वाली थी। राजेश शादी के लिए सामान खरीदने बाजार करने गए थे। शादी का सामान खरीदने के बाद वे अपने छोटे भाई नीतीश और पोते के साथ वापस घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी।


गोलीबारी के बाद भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा तो राजेश यादव को चाकूओं से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे पहले साल 2019 में आरोपियों के भतीजे शंकर यादव की हत्या हुई थी। जिसके प्रतिशोध में साल 2020 में राजेश यादव के चाचा की भी हत्या कर दी गई थी और अब उसी पुरानी रंजिश को लेकर राजेश यादव की भी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता