ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार : आरजेडी नेता वीरन यादव अरेस्ट : अवैध खनन और फायरिंग के मामले में हुई कार्रवाई

NALANDA: अवैध बालू खनन और पुलिस टीम पर हमले के आरोपी आरजेडी नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरजेडी से एमएलसी का चुनाव लड़ने वाले वीरन यादव को गिरफ्तार क

बिहार : आरजेडी नेता वीरन यादव अरेस्ट : अवैध खनन और फायरिंग के मामले में हुई कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: अवैध बालू खनन और पुलिस टीम पर हमले के आरोपी आरजेडी नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरजेडी से एमएलसी का चुनाव लड़ने वाले वीरन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुल 51 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


दरअसल, नकटपुरा और गोइठवा नदी से अवैध बालू खनन करने की जानकारी मिलने के बाद बीते 7 जून को बिहार थाना की पुलिस और खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। पुलिस ने इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि 11 ट्रैक्टर, एक जेसीबी समेत तीन बाइक को मौके से जब्त किया था।


छापेमारी की जानकारी मिलते ही बालू माफिया के लोग मौके पर जमा हो गए थे और पुलिस के साथ-साथ खनन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया था। किसी तरह से पुलिसकर्मियों और खनन विभाग के अधिकारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 51 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


इसी दौरान पुलिस ने नकटपुरा गांव निवासी आरजेडी नेता वीरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार वीरन यादव की मां गीता देवी जिला परिषद सदस्य हैं। वीरन यादव आरजेडी से एमएलसी का चुनाव लड़ चुका है। वीरन यादव पर अवैध बालू खनन और फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।