ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

बिहार: पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 दिन पहले बदमाशों ने पति को मारी थी गोली

NALANDA: बिहार में अपराधी अब बेलगाम हो चुके हैं। शिवहर के बाद अब नालंदा जिले में पूर्व मुखिया के घर पर गोलीबारी की गई है। घटना हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत की है, जहां अपराधियों ने

बिहार: पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 दिन पहले बदमाशों ने पति को मारी थी गोली
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधी अब बेलगाम हो चुके हैं। शिवहर के बाद अब नालंदा जिले में पूर्व मुखिया के घर पर गोलीबारी की गई है। घटना हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत की है, जहां अपराधियों ने बीती रात पूर्व मुखिया के घर पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मौके से आठ खोखा बरामद किया।



दरअसल, इस बार बदमाशों ने अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनीता साही के घर को अपना निशाना बना लिया और कई राउंड फायरिंग की। लोगों के बीच दहशत फ़ैल गया है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है कि आखिरकार अपराधियों की मंशा क्या है। हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि पिछले 4 जुलाई को ही पूर्व मुखिया सुनीता साही के पति अजित सिंह को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। घटना को 15 दिन हो गए, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। 



वहीं, इस घटना को लेकर हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना को किसने अंजाम दिया और आखिर किस मकसद से फायरिंग की गई। पूर्व मुखिया के द्वारा भी अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस ने मौके से 8 खोखा बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।                                                 

टैग्स