ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पुलिस से बचने के लिए युवक ने नदी में लगाई छलांग, तीन दिन बाद शव मिलने से सनसनी; परिजनों ने लगाए ये आरोप

NALANDA: तीन दिन पहले नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में पुलिस से बचने के लिए युवक ने सकरी नदी में छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। तीन दिन बाद एसडीआ

बिहार: पुलिस से बचने के लिए युवक ने नदी में लगाई छलांग, तीन दिन बाद शव मिलने से सनसनी; परिजनों ने लगाए ये आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: तीन दिन पहले नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में पुलिस से बचने के लिए युवक ने सकरी नदी में छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। तीन दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी से युवक के शव को बरामद कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


मृतक शाहपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह के 22 वर्षीय बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप हैं कि बीते शुक्रवार को कतरीसराय थाना की पुलिस शाहपुर गांव में पहुंची थी और लोगों को खदेड़ने लगी थी। इसी दौरान आशीष भी भागने लगा था और पुलिस से बचने के लिए सकरी नदी में कूद गया था और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। दिन बाद एसडीआरएफ की टीम गांव पहुंची और नदी से शव को बरामद किया। 


वहीं इस मामले पर कतरीसराय थानाध्यक्ष शरद रंजन प्रसाद ने बताया कि पुलिस गस्ती में थी। उसी दौरान पता लगा की कोई युवक नदी में डूब गया, जिसके बाद पुलिस अपने स्तर से तैराक को बुलाकर खोजबीन कराया लेकिन युवक का पता नहीं चला। एसडीआरएफ ने नदी से शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिवार के लोग जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता