ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पटना-नालंदा की सीमा पर हथियार बना रहे बदमाश गिरफ्तार...

Patna: बिहार में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार अपराधियों पर सिकंजा कसने में लगी है, वहीं दूसरी ओर अपराधी पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते दिख रही है। ताजा मा

बिहार: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पटना-नालंदा की सीमा पर हथियार बना रहे बदमाश गिरफ्तार...
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna: बिहार में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार अपराधियों पर सिकंजा कसने में लगी है, वहीं दूसरी ओर अपराधी पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते दिख रही है। ताजा मामला पटना-नालंदा जिले के सीमा पर नकटा पुल के पास मिनी गन फैक्टरी का खुलासा हुआ है।घोसवरी थाने की पुलिस ने इस दौरान तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। भारी संख्या में निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियार भी बरामद किया गया है।  


दरअसल, गिरफ्तार बदमाशों में नालंदा जिले के सरमेरा चेरो निवासी पिंटू कुमार, चिकसौरा बाजार निवासी मनीष कुमार और राजेश विश्वकर्मा संलिप्त है। पुलिस ने एक देसी कट्टा, पांच अर्द्धनिर्मित कट्टा, दो जिंदा कारतूस, सात ट्रीगर और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को बरामद किया है। बताया जाता है कि काफी दिनों से देसी जुगाड़ से हथियार बनाया जा रहा था। वहीं, टाल इलाके का फायदा उठाकर शातिर हथियार बनाकर आसपास के इलाके में बेचा करते थे। इसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को धर दबोचा। 


वहीं, जैसे ही पुलिस के आने की भनक बदमाशों को लगी वे भागने लगे। लेकिन पुलिस की मजबूत घेराबंदी के कारण सभी गिरफ्त में आ गए। पकडे गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बदमाशों ने बताया कि टाल में फसल कटने के बाद उस इलाके में कोई भी आता-जाता नहीं है। इसकी का फ़ायदा उठाकर वह हथियार बनाने का काम करते है। 


बिहारशरीफ के तस्करों से उन्हें सामान बनाने में इस्तेमाल बैरल और जरुरत के अन्य सामानो का जुगाड़ हो जाता है।तस्करों ने उन्हें 100 देसी कट्टा बनाने का ऑर्डर दिया था, जिस पर पिछले पांच दिनों से काम चल रहा था। रात के अंधेरे में टाल इलाके में आग की चिंगारी दिखने पर आसपास के ग्रामीणों को संदेह हुआ। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई और सभी बदमाशों को रंगे हांथ पकड़ लिया।