ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: पांच लाख के लिए हत्यारा बन गया पति, अपनी ही पत्नी की बेरहमी से ले ली जान

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पति ने सात जन्मों के बंधन को शर्मसार कर दिया। आरोपी पति ने दहेज के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी पर मायके से पांच

बिहार: पांच लाख के लिए हत्यारा बन गया पति, अपनी ही पत्नी की बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पति ने सात जन्मों के बंधन को शर्मसार कर दिया। आरोपी पति ने दहेज के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी पर मायके से पांच लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बना रहा था और जब पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसकी बेरहमी से जान ले ली। घटना वेन थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव की है।


मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी राजबलम यादव उर्फ बलमा की पत्नी शिहंता देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपी राजबलम उसकी बहन से पांच लाख रुपए दहेज में लाने को कह रहा था। लुधियाना में किसी दूसरी महिला से उसका अवैध संबंध था। शुक्रवार को आरोपी पति बिहारशरीफ लौटा था और मृतका अपने पति को रिसीव करने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी।


स्टेशन से गांव लौटने के बाद आरोपी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके मायके फोन किया कि मृतका शिहंता की तबियत खराब है। जब परिजन लक्ष्मी बिगहा पहुंचे तो उसे मृत पाया। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता