ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: बहन के साथ चल रहा था अफेयर, बीवी ने विरोध किया तो कर दिया बड़ा कांड

NALANDA: नालंदा में एक महिला को पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करना काफी महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हत्या करने का आरोप महिला के पति पर ही लगा है। महिला

बिहार: बहन के साथ चल रहा था अफेयर, बीवी ने विरोध किया तो कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक महिला को पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करना काफी महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हत्या करने का आरोप महिला के पति पर ही लगा है। महिला के पति का अपनी रिश्ते की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध करने पर पति हत्या की धमकी देता था। इसी बीच तीन बदमाश घर में घुसे और महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भागन बीघा ओपी के खाजे एतवार सराय गांव की है।


मृतक महिला की पहचान विनोद यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिंकू देवी और विनोद यादव के बीच पिछले डेढ साल से विवाद चल रहा था। विनोद का अपनी रिश्ते की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका रिंकू विरोध करती थी। विनोद यादव छत्तीसगढ़ में रहकर काम करता है और वारदात से एक दिन पहले ही गांव लौटा था।


रविवार की रात तीन बदमाश घर में घुसे और रिंकू देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।