ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

बिहार में सुबह सवेरे बड़ी डकैती से हड़कंप, करीब 15 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि दिन के उजाले में वारदातों को अंजाम देने म

बिहार में सुबह सवेरे बड़ी डकैती से हड़कंप, करीब 15 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि दिन के उजाले में वारदातों को अंजाम देने में भी परहेज नहीं कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर मोहल्ले में रोजगार सेवक के घर में घुसे बदमाशों ने कैश समेत करीब 15 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि सिलाव की रोजगार सेवक रंजू देवी के घर में सुबह दूध देने के बहाने 6 की संख्या में अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और उसके बाद मारपीट कर घर के सदस्यों को बंधक बना लिया। घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की और घर में रखे कैश समेत करीब 15 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


परिवार के सदस्यों ने बताया कि बदमाश सुबह 7 बजे घर में दाखिल हुए थे और करीब 8:45 तक लूटपाट की घटना को घटना को अंजाम दिया और इसके बाद आसानी से भाग निकले। बता दें कि रंजू देवी रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनका बेटा किसी बैंक का मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी शिबली नोमानी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।