ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में सरकारी स्कूल के टीचर्स की काली करतूत : क्लासरूम में छात्राओं के साथ करते थे छेड़खानी : ग्रामीणों ने शिक्षकों को जमकर धुना ; थाना पहुंचा मामला

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के पांच शिक्षकों पर क्लासरूम में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप

बिहार में सरकारी स्कूल के टीचर्स की काली करतूत : क्लासरूम में छात्राओं के साथ करते थे छेड़खानी : ग्रामीणों ने शिक्षकों को जमकर धुना ; थाना पहुंचा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के पांच शिक्षकों पर क्लासरूम में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पांचों शिक्षकों की बेरहमी से पिटाई की है। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


दरअसल, नालंदा ताड़ापर सरकारी स्कूल के शिक्षकों पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पांच शिक्षकों की जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों का कहना था एक शिक्षक को स्कूल में छात्रा के साथ छेड़खानी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोप है कि स्कूल में लड़कों की पहले ही छुट्टी कर दी जाती है और लड़कियों को क्लास रूम में बंद करके उनके साथ गलत हरकत किया जाता है।


शिक्षकों की पिटाई के बाद भी जब ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। हालांकि आरोपी शिक्षक खुद को निर्दोष बता रहा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि जख़्मी शिक्षकों को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की के परिवार की तरफ से महिला थाना में आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता