ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार में चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा, मंदिर में घुसकर चुरा लिए माता के गहने; CCTV में चोरी की वारदात कैद

NALANDA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं

बिहार में चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा, मंदिर में घुसकर चुरा लिए माता के गहने; CCTV में चोरी की वारदात कैद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आया है, जहां चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत में इन दोनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोरों ने इस बार भगवान के घर को अपना निशाना बनाया है। बीती रात हरनौत स्थित श्री दुर्गा आराधना मंदिर में घुसकर माता की मूर्ति पर चढ़े महंगे आभूषण को चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।


बताया जा रहा है कि इसी मंदिर में पिछले 19 जून को भी चोरी की घटना घटी थी। जिसके बाद मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। 15 दिनों के अंतराल में दोबारा इसी मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। लगातार हो रहे चोरी की घटना से स्थानीय लोग पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता