ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में जमीन के लिए बाप-बेटे के बीच जमकर मारपीट, 50 राउंड गोली चलने की सूचना

NALANDA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नालंदा के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बीघा गांव का है। जहां जमीन के विवाद को ल

बिहार में जमीन के लिए बाप-बेटे के बीच जमकर मारपीट, 50 राउंड गोली चलने की सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नालंदा के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बीघा गांव का है। जहां जमीन के विवाद को लेकर बाप-बेटे के बीच जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ गयी कि गोलीबारी तक पहुंच गयी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल कैंप कर रही है। 


बताया जाता है कि रास्ते के विवाद और जमीन के बंटवारे को लेकर पिता चनारिक यादव और बेटे अजय यादव के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। आज बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हो गयी। 50 राउंड गोली चलने की सूचना है वही एक युवक को गोली लगने की भी सूचना है। विवाद 10 बीघा ज़मीन के बंटवारे में जुड़ा है। 


चनारिक यादव के तीन बेटे हैं. वहीं, घटना के संबंध में चिकसौरा थानाध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा ने बताया कि पिता पुत्र के बीच सिर्फ़ मारपीट की घटना हुई है। थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। घटना के बाद से पिता और पुत्र दोनों फ़रार हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ मीडिया कर्मी जान-बूझकर अफ़वाह फैला रहे हैं। जबकि गोलीबारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।.