ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े दुकान में की लूटपाट, फायरिंग से इलाके में सनसनी

NALANDA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी बनाने वाले ए

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े दुकान में की लूटपाट, फायरिंग से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी बनाने वाले एक कारीगर की दुकान को अपना निशाना बनाया है। 


जानकारी के मुताबिक, लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला स्थित ज्वेलरी कारीगरी की दुकान में पांच हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने पहले कारीगर और मालिक को बंधक बना लिया और बाद में जो कुछ हाथ लगा लेकर फरार हो गए।


दुकान के संचालक मोहमद शमसुद्दीन ने बताया कि भागने के दौरान बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग भी की। कारीगर की माने तो घटना के वक्त दुकान में कोई भी ज्वेलरी मौजूद नहीं थी। जिसके कारण बड़ी लूट होते-होते बच गई हालांकि बदमाश दुकान में रखा कुछ कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाना की पुलिस मौक पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता