ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: सरेआम महिला को गोलियों से किया छलनी, रेप का केस वापस नहीं लिया तो दे दी सजा-ए-मौत

NALANDA: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सरेआम एक महिला को गोलियों

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: सरेआम महिला को गोलियों से किया छलनी, रेप का केस वापस नहीं लिया तो दे दी सजा-ए-मौत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सरेआम एक महिला को गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश महिला पर दुष्कर्म केस वापस लेने के लिए दवाब बना रहे थे। घटना करायपरशुराय थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव के पेट्रोल पंप के पास की है।


मृतक महिला करायपरशुराय थाना क्षेत्र की रहने बाली है। महिला को तीन गोलियां लगी हैं जबकि पति को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही युवकों ने तीन साल पहले महिला के साथ रेप किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ महीने पहले सभी आरोपी बेल पर छूट कर बाहर आए थे। आरोपी युवक महिला पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे।


जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ लोहण्डा गांव जा रही थी। बस से उतरने के बाद पति सैलून में दाढ़ी बनाने के बाद वापस गांव लौट रहा था, उसी दौरान करीब एक दर्जन बदमाशों ने पति-पत्नी और बच्चे को घेर लिया और पति के साथ मारपीट करने लगे। पति तो जान बचा कर छीप गया लेकिन बदमाशों ने महिला के ऊपर गोलियों का बौछार कर दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


बदमाशों के जाने के बाद पति ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दिया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर महिला को गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता